Bulandsehar News: सुबह से मौसम साफ, खिली तेज धूप से बढ़ी भीषण गर्मी, पसीने से बेहाल हुए लोग
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: जनपद में बीते कई दिनों से जारी बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही बारिश के दौर के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तड़के से ही आसमान साफ रहा और सुबह से ही तीखी धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप का असर तेजी से बढ़ता गया, जिससे तापमान में उछाल आया और लोगों को गर्मी व तपिश का सामना करना पड़ा। शनिवार को धूप के तीखे तेवरों के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम नजर आई। दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शाम होने तक भी हवा में तल्खी बनी रही, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। अचानक धूप तेज धूप निकलने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.