Bulandsehar News: सुबह से मंडराए बारिश के बादल, फिर खिली धूप से बढ़ी उमस,तापमान 33 डिग्री
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: जनपद में सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आसमान में काले-घने मानसूनी बादलों का डेरा जमा रहा, जिससे झमाझम बारिश की उम्मीद जागी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बादलों और धूप की आंख-मिचौली का खेल शुरू हो गया, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया। सोमवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर के समय मौसम का रुख अचानक बदला और कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश से मौसम सुहाना होने की आस जगी थी, लेकिन कुछ ही देर में धूप निकल आई। बूंदाबांदी के बाद धूप निकलते ही हवा में नमी का स्तर बढ़ गया, जिससे राहत की बजाय उमस का प्रकोप और तीखा हो गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: धूप-छांव के बीच उमस ने खूब छुड़ाए लोगों के पसीने चिपचिपी गर्मी और पसीने से लोग दिनभर छटपटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.