Bulandsehar News: सुबह सिहरन भरी ठंड, दोपहर की धूप ने दी राहत
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: जिले में मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदल रहा है और सर्दी का असर लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार की सुबह लोगों को सिहरन भरी ठंड का अहसास हुआ, हालांकि दिन चढ़ने के साथ निकली चटक धूप ने ठंड से खासी राहत दिलाई। दोपहर के समय धूप के तेवर तेज होने से मौसम में हल्की गर्माहट महसूस की गई, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठंडक घुल गई। शनिवार को सुबह के समय ठंडी हवा चलने से मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को हल्की ठंडक महसूस हुई। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन बढ़ने के साथ धूप तेज होने से दोपहर में गर्मी जैसा अहसास रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.