Bulandsehar News: सुबह बादलों की आवाजाही, दोपहर में बारिश, मौसम हुआ सुहाना
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: जनपद में शुक्रवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे काले घने बादल छाने लगे और दोपहर के समय रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम तक कभी बारिश तो कभी बादलों का दौर बना रहा। शुक्रवार को दोपहर में हुई बारिश के कारण शहर कीचड़ की समस्या पैदा हो गई। इसके चलते यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक आई बारिश से बचने के लिए कई राहगीर दुकानों और चौराहों के शेड के नीचे बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.