Bulandsehar News: सुनील लोधी बने फल-सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: नवीन सब्जी मंडी औरंगाबाद में बुधवार को फल सब्जी आढ़तियों की बैठक में सर्वसम्मति से सुनील लोधी को फल-सब्जी मंडी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष चुने जाने पर सभी उपस्थित आढ़तियों का सुनील लोधी ने आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील लोधी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंडी में सभी आढ़तियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका हल किया जाएगा। बैठक के दौरान सब्जी मंडी संगठन के नए नाम की घोषणा भी की गई। संगठन को नई फल सब्जी मंडी आढ़ती थोक विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन, औरंगाबाद के नाम से रजिस्टर्ड कराया गया है, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। बैठक के दौरान दिग्पाल लोधी, सत्यप्रकाश सैनी, पवन कुमार, छोटे मुनीम जी, गोलू , बन्टी आढ़ती, हाजी युनुस, नवीन सोनी, छोटे खान, बाबू खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.