बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खुर्जा निवासी हिमाद्री भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता है। खुर्जा पहुंचने पर हिमाद्री का स्वागत किया गया। क्षेत्र की नवदुर्गा शक्ति मंदिर कालोनी निवासी हिमाद्री भारद्वाज एनआर पब्लिक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा हैं। विगत 17 से 23 सितंबर के बीच प्रोगेसिव स्कूल पानीपत हरियाणा में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाद्री भारद्वाज ने प्रतिभाग किया। जहां हिमाद्री ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान अपने नाम कर लिया। जिस पर उन्हें कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी हिमाद्री कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रामनगर के हिमांशु ने जीता रजत पदक खुर्जा पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्...