Bulandsehar News: सीईआईआर पोर्टल जोन में प्रथम रही जिला पुलिस
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर(सीईआईआर) पोर्टल की सितंबर माह की समीक्षा में बुलंदशहर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुम और चोरी हुए मोबाइलों की त्वरित ट्रैकिंग व अधिकतम रिकवरी के आधार पर बुलंदशहर पुलिस ने मेरठ जोन में पहला और पूरे उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी क्राइम नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद की सर्विलांस टीम और थानों द्वारा पोर्टल पर निरंतर सक्रियता से यह सफलता मिली है। एसएसपी ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.