Bulandsehar News: सिरेमिक पार्क में जिला उत्पाद प्रदर्शनी
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: नगर के कालिंदी कुंज स्थित सिरेमिक्स पार्क में ऐतिहासिक माटी और यहाँ के हुनरमंद हाथों को वैश्विक पहचान दिलाने के क्रम में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विधायक मीनाक्षी सिंह मुख्य अतिथि रहीं। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना के अंतर्गत चीनी मिट्टी और मिट्टी के बर्तन उद्योग को तकनीकी व बाजारी मजबूती देने और 'एक जिला-एक व्यंजन' योजना के माध्यम से क्षेत्र के पारंपरिक खान-पान और पकवानों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक मीनाक्षी सिंह ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलो का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, धनंजय सिंह उपायुक्त, उद्योग, रवि राणा सचिव, पॉटरी एसोसिएशन, संजय गुप्ता अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.