बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: शनिवार की रात रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन हो गया। भगवान श्री राम द्वारा चलाए गए अग्निबाण से रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। उमड़े जन सैलाब ने रावण वध के साथ भगवान श्रीराम का जय घोष किया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्राचीन काल से सिकंदराबाद में विजयदशमी को दशानन के पुतले का दहन नहीं किया जाता ।पुतले का दहन दशहरे के चार दिन बाद यानी चौदस को किया जाता है ।जिसके चलते रामलीला मैदान के आसपास बड़ा मेला लगता है। जिसमें आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग आते हैं। शनिवार की रात रामलीला मैदान में मंचन के दौरान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ । श्री राम ने रावण की नाभि में अग्नि बाण मार उसे धराशाही कर दिया।रावण का वध होते ही भगवान श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रावण का पुतला धू-धू क...