Bulandsehar News: सिकंदराबाद में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर नगरवासियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने नगरवासियों एवं युवाओ से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि 12 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे सरस्वती विद्या मंदिर, होली मेला रोड से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा का समापन दनकौर तिराहे पर होगा। पंडित सचिन शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: रुपईडीहा में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.