Bulandsehar News: सिकंदराबाद में आकर्षक झांकियो के साथ धूमधाम से निकली श्रीराम बारात
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: नगर में गुरुवार रात श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। भव्य झांकियों, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों से सजी बारात का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम की बारात देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक बाजारों में जुटे रहे। श्रीराम बारात का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह, श्रीरामलीला कमेटी के प्रधान पंडित सचिन शर्मा और नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने भगवान गणेश की आरती उतारकर और नारियल फोड़कर किया। बारात दनकौर तिराहा स्थित चेंबर की धर्मशाला से रवाना हुई। इसमें नीम करोली बाबा, शिव-गणेश, बांके बिहारी, महाकाल, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम, केला मैया तथा राजा दशरथ और विश्वामित्र की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। काली के अखाड़े के प्रदर्शन, देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.