बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: हिन्दी साहित्य परिषद भवन मोतीबाग में वरिष्ठ साहित्यकार एवं हिन्दी त्रै-मासिक पत्रिका 'बुलन्दप्रभा' के सम्पादक स्व.डा. अनूप सिंह की स्मृति में प्रगति साहित्य एवं विचार मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जनपद एवं अन्य जनपदों से साहित्यकार एवं प्रकाशकों ने प्रतिभाग किया। वयोवृद्ध साहित्यकार एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो.महावीर सरन जैन ने सभा की अध्यक्षता की संचालन मुकेश निर्विकार ने किया। डा.अनूप सिंह निवासी गांव दौलतगढ़ का 3 सितम्बर को आकस्मिक निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में साहित्यकारों ने डा.अनूप सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सुप्रसिद्ध कवि आलोक बेजान, प्रो.ओपी सिंह, पीसी शर्मा, कुन्तेश दहलान, विजय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, रामप...