Bulandsehar News: सावन के पहले सोमवार पर अंबकेश्वर महादेव में उमड़ा जनसैलाब
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: सावन मास के पहले सोमवार पर अहार स्थित ऐतिहासिक अंबकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के चार बजे से ही शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह से दोपहर बाद तक गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार चलता रहा। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के अलावा बुलंदशहर, अनूपशहर, डिबाई, खुर्जा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शिवभक्तों ने अवंतिका देवी गंगा घाट, सिद्ध बाबा गंगा घाट और अनूपशहर गंगा घाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : श्रद्धालुओं ने किया जलाभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.