Bulandsehar News: सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जयकारों से गूंजे शिवालय
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में विभिन्न स्थानों पर सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बम भोले के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। सावन के दूसरे सोमवार को बुलंदशहर नगर के श्रीराजराजेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध पीठ गंगेरूवा श्री सिद्धेश्वर मंदिर श्री भूतेश्वर मंदिर श्री नर्मदेश्वर मंदिर, अहार के अंबकेश्वर महादेव, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की सुबह से ही कतारें लग गईं। शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना, अनूपशहर, सिकंदराबाद सहित विभिन्न नगरों के मार्गों से गुजरने वाले कांवड़िये बम भोले के जयकारे लगाते दिखाई भी दिए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.