Bulandsehar News: सावन के अंतिम सोमवार को अंबकेश्वर महादेव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: सावन मास के अंतिम सोमवार को अहार स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का विधि-विधान से पूजन कर जलाभिषेक किया। हजारों शिवभक्तों ने धूप, दीप, बेलपत्र, मिष्ठान आदि का भोग लगाकर भगवान शिव की आराधना की। ब्रजघाट, अनूपशहर और अवंतिका देवी गंगा घाट से गंगाजल लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहीं, सैकड़ों शिवभक्त डाक कांवड़ व डीजे के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.