बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र स्थित सिद्ध बाबा गंगा घाट को एक बार फिर श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए तैयार किया गया है। बाढ़ के कारण पूरी तरह उजड़ चुके घाट पर अब व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। घाट के आसपास की उबड़-खाबड़ जमीन को समतल कराया गया है, ताकि पूर्णिमा के अवसर पर पहुंचने वाले श्रद्धालु एक साथ गंगा स्नान कर सकें। करीब साढ़े तीन माह से यहां गंगा स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित था। इस बार गंगा में आई बाढ़ ने सिद्ध बाबा गंगा घाट पर भारी तबाही मचाई थी। तेज बहाव और कटान के चलते घाट का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। स्नान करने के लिए उचित स्थान नहीं बचा था। घाट की स्थिति खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यहां स्नान पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए दू...