Bulandsehar News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाले दो दबोचे, दो करोड़ की धोखाधड़ी उजागर
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: साइबर ठगों को अपना बैंक खाता बेचकर कमीशन कमाने वाले दो शातिर आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के बैंक खाते में देश के विभिन्न राज्यों से करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम मौलाबाद गेसूपुर निवासी सुखपाल का बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदराबाद शाखा में खाता है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की जांच के दौरान पता चला कि इस खाते के खिलाफ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से सात शिकायतें दर्ज हैं। पड़ताल में सामने आया कि साइबर अपराधियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.