बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन साइबर व्रज' के तहत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, जहांगीराबाद और खुर्जा नगर पुलिस ने एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा लोगों को टूर का झांसा देने और अन्य प्रलोभन देकर अपने 'म्यूल अकाउंट' के जरिए ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों से पांच शातिर साइबर ठगों को पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों के दो संचालक गिरफ्तार कोतवाली देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहात पुलिस ने आरोपी उमेश...