Bulandsehar News: सांसों पर प्रदूषण का पहरा, एक्यूआई 201 पर पहुंचा
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही शहर की आबोहवा में जहर घुलने लगा है। बीते एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर यलो जोन को पार कर खराब श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 दर्ज किया गया। धूल और धुएं ने शहर की हवा को बिगाड़ दिया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर उड़ती धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण हवा में सूक्ष्म धूलकणों पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा से बढ़ रही है। त्योहार से पहले ही हवा का मिजाज बिगड़ने से बुजुर्गों, सांस के मरीजों और बच्चों के लिए परेशानी खड़ी होने लगी है। लोगों को सुबह-शाम आंखों में हल्की जलन और गले में खराश का अहसास होने लगा है। प्रदूषण का ग्राफ तेजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.