बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: अरनिया के गांव मुनि की नगरिया में सोमवार की देर रात सांप के डसने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुनी की नगलिया गांव निवासी प्रवीण ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार रात को परिवार के सभी लोग कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक कमरे में सांप आ गया और किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। तभी उनके बड़े बेटे 13 वर्षीय सुरेश की चीख सुनाई दी तो सभी लोग सोकर उठ गए। उन्होंने देखा कि कमरे में सांप घूम रहा था जो कपड़ों में छिप गया। वहीं, उनका बेटा सुरेश रो रहा था और उसने बताया कि पैर में चोट लगी है। देखा तो सांप ने सुरेश के डस लिया था। वहीं, शोर सुनकर आस पास के लोग भी वहां आ गए। लोगों ने सांप को बाहर निकाला और उसको मार दिया। इसके बाद बच्चे को मुनी सीए...