Bulandsehar News: सहकारी बैंक के बोर्ड का 29 सितंबर को कार्यकाल होगा पूरा, दावेदारी तेज
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के बोर्ड का पांच वर्ष का कार्यकाल आगामी 29 सितंबर को समाप्त होने जा रहा है। कार्यकाल समाप्त होने में अब 24 दिन शेष बचे हैं, जिसके चलते बैंक के प्रशासनिक, सहकारिता और राजनीतिक गलियारों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वर्तमान में भाजपा के डीके शर्मा बैंक के चेयरमैन पद की कमान संभाल रहे हैं। कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में पहुंचते ही अब नए चुनाव और बैंक की कमान को लेकर जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। बैंक जीएम ने शासन को पत्र लिखकर निर्देश मांगे हैं, हालांकि अभी गाइड लाइन जारी नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शासन द्वारा कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। जिला सहकारी बैंक बोर्ड में कुल 14 पद स्वीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय में 11 डायरेक्टर ही बैंक की कमान संभाले हुए हैं। तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.