बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जटपुरा के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक तीन दिन पहले अपनी ससुराल गया था, जहां रविवार देर शाम वह शिवाली नहर के किनारे अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने उसकी जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

परिवार की स्थिति ​गांव जटपुरा निवासी सुखबीर ने बताया कि उनके 27 वर्षीय भाई राकेश का विवाह चार वर्ष पूर्व सहकारी नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुआ था। पारिवारिक अनबन के चलते उसकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से मायके में ही रह रही थी। आगामी 27 अगस्त को राकेश की बेटी का जन्मदिन था, जिसके सिलसिले में वह तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल गया था। परिजनों के अनुसार रवि...