Bulandsehar News: सरगना समेत पांच अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक बरामद
बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी सिकंदराबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ समेत आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें बदायूं में बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑन डिमांड भी बाइक चोरी करते थे। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम बिलसूरी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनके बाइक चोरी से जुड़े होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.