Bulandsehar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस : 203 शिकायतों में से मात्र 24 का निस्तारण
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: जनपद की सभी सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम-एसएसपी ने सिकंदराबाद तहसील में शिकायतें सुनीं। सभी तहसीलों में 203 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से मात्र 24 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के लिए सौंपा गया। सिकंदराबाद तहसील सभागार में डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 31 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने मौके पर ही नौ शिकायतों का निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.