बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: समाजसेवी एवं उर्दू अखबार के वरिष्ठ पत्रकार मोहल्ला रामनगर निवासी युसूफ सैफी 78 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शहर के पत्रकारिता जगत और सामाजिक हल्कों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई। ​परिजनों के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को गमगीन माहौल के बीच उनके पैतृक आवास से जनाजा उठा, जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके बाद उन्हें नम आंखों और गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...