Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी ने रामअवतार सैनी को बनाया जिला उपाध्यक्ष
बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सिकंदराबाद निवासी रामअवतार सैनी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने मनोनयन पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर रामअवतार सैनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामअवतार सैनी सिकंदराबाद के मोहल्ला छासियावाड़ा के निवासी हैं।जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने उम्मीद जताई कि रामअवतार सैनी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में योगदान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.