Bulandsehar News: समस्याओं को लेकर अफसरों मिले भाकियू भानू कार्यकर्ता
बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: क्षेत्र की स्थानीय बिजली व किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू कार्यकर्ता सोमवार को बिजलीघर पर एसडीओ व अवर अभियंता से मिले। बताया कि नौ जुलाई को भाकियू भानू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। जिसमें किसानों को निर्बाध 12 घंटे बिजली,300 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। वार्ता के दौरान भाकियू भानू के तहसील अध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह भाटी ने अफसरों से कहा कि किसानों की समस्याओं को लंबा न खींचा जाए । उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। जेई धनेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञापन में उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि अन्य समस्याओं को भी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.