बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: जनपद में सेवा पखवाड़ा के तहत सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों से लेकर ब्लॉक स्तर पर समस्याओं के त्वरित निस्तारण तक विभाग जुटा है। सेवा सेतु अभियान के जरिए एक दिन में 621 को निशुल्क दवा और परामर्श भी मिला। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 25 सितंबर से शुरू हुए स्वास्थ्य शिविर आगामी पांच अक्टूबर तक निरंतर चलेंगे।

स्वास्थ्य शिविरों का उद्घाटन अनूपशहर के जहांगीराबाद में विधायक संजय शर्मा, अगौता में विधायक प्रदीप चौधरी, डिबाई के दानपुर में विधायक चन्द्रपाल सिंह, खुर्जा में विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद के गुलावठी में विधायक लक्ष्मीराज सिंह तथा स्याना व ऊंचागांव में विधायक देवेन्द्र लोधी ने विधिवत शिविरों का उद्घाटन किया। इसके अलावा शिकारपुर में कुश शर्मा व पहासू में नगर पंच...