बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: नगर के सरकारी अस्पताल में निजी कंपनी के द्वारा तैनात सफाईकर्मियों ने सात माह से मानदेय नही मिलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सफाईकर्मी आकाश, भारत, रीना, अनीता, निखिल और बबीता ने बताया कि उन्हें नौकरी पर करीब 9 वर्ष पहले ऑल ग्लोबल सर्विस कंपनी द्वारा रखा गया था। तब से 6429 रुपये प्रतिमाह की दर से ही मानदेय दिया जा रहा है, एक रुपया भी बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सफाईकर्मियों की समस्याएँ कर्मचारियों का आरोप है कि आकाश व अनीता का पीएफ भी आज तक नहीं मिला है। पिछले 7 माह से मानदेय रोक रखा है। जब अस्पताल के अधिकारियों से मानदेय की बाबत कहा जाता हैं तो वे कंपनी पर टाल देते हैं। जब कंपनी से मांगते हैं तो वह कहते है अस्पताल के अधिकारी देंगे। इस प्रकार 7 माह से मानदेय नहीं मिला। इतना ही नह...