बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सभासद की शनिवार की देर रात मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि नगर के मोहल्ला गुलावठी निवासी 65 वर्षीय पूर्व सभासद पंडित कृष्ण कुमार शर्मा के बड़े पुत्र गौरव शर्मा बुलंदशहर में मार्केटिंग में नौकरी करते है। बुलंदशहर से लौटते समय गौरव शर्मा की बाइक बुलंदशहर_औरंगाबाद_गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर खराब हो गई थी। सूचना पर पंडित कृष्ण कुमार शर्मा दूसरी बाइक लेकर पुत्र के पास जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने कृष्ण कुमार शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।परिजन उसको जिला अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभ...