बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जनपद में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यूटिलिटी शिफ्टिंग और वृक्षों के कटान की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि सड़क परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो सकें। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जिले में 14 महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके लिए बिजली के पोलों की शिफ्टिंग और वृक्षों के कटान की धनराशि संबंधित विभागों को पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है。

सड़...