Bulandsehar News: सड़क चौड़ीकरण: 26 से 31 अक्टूबर तक रोजाना चार घंटे गुल रहेगी बिजली
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: शहर में भूड़ चौराहे से तहसील होते हुए खुर्जा कट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते अगले छह दिनों तक रोजाना चार घंटे बिजली गुल रहेगी। चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे विद्युत पोलों और लाइनों को शिफ्ट करने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक का शटडाउन निर्धारित किया है। इस दौरान चांदपुर फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन मोहल्लों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। उपखंड-प्रथम के सहायक अभियंता तकनीकी विकास गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत भूड़ चौराहे से बुलंदशहर तहसील व खुर्जा कट तक का मार्ग चौड़ा किया जाना है। कार्य में बाधा बन रहे खंभों और विद्युत लाइनों को हटाने व शिफ्ट करने का कार्य सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते यमुनापुरम प्रथम उपकेंद्र में आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.