Bulandsehar News: सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: नगर के किला रोड निवासी विमलेश देवी अपने बेटे रवि के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार सुबह रोडवेज की तरफ आ रहीं थी। गंदे नाले के निकट उनके बेटे रवि ने बाइक रोक दी और सड़क पार करने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान मंदिर की ओर से आए एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। लोगो ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर विमलेश देवी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.