Bulandsehar News: संस्कृति, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना से ही भारत बनेगा विश्व गुरु : ज्ञानेंद्र पाठक
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: श्री शनि महादेव धाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान की मूर्तियों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा जल भरे 108 कलशों से दिव्य अभिषेक कराकर अधिवास संस्कार किया। भारद्वाज कॉलोनी परिसर स्थित श्री शनि महादेव धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने गोपियों को भक्तों का आभूषण और भक्ति की सर्वोच्च प्रेरणा बताते हुए कहा कि गोपांगनाओं ने भगवान कृष्ण को ईश्वर नहीं, अपने प्रियतम के रूप में प्रेम किया, किंतु उनके समर्पण और प्रेम में कहीं भी कमी नहीं थी। यही निष्काम, अनन्य और अखंड प्रेम प्रत्येक साधक को भगवत प्राप्ति का मार्ग दिखाता है। कथा में श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के दिव्य विवाहोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.