Bulandsehar News: संभल का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि नरौरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त भुपेन्द्र यादव पुत्र बुद्धपाल उर्फ बुद्दी निवासी ग्राम उदयभानपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। भूपेंद्र थाना नरौरा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। भूपेंद्र की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। भूपेंद्र पर नरौरा थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.