Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी 70 वर्षीय शीला पत्नी शेर सिंह पाटरी में मजदूरी करती थीं। सोमवार दोपहर को वृद्धा नेहरूपुर चुंगी के निकट बेसुध अवस्था में पड़ी हुई मिली। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही परिजनों को सूचित किया। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत होना सामने आया है। जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.