Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक लापता
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के मोहल्ला सराय शेख आलम निवासी नेहा ने पुलिस से शिकायत की और बताया कि उनके 35 वर्षीय पति प्रवीण कुमार त्यागी सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर से निकले थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे हैं। जिसके बाद स्वजन ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसके बाद भी प्रवीण का कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पीड़ित महिला स्वजन के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.