Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव कीरतपुर में गुरुवार को 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव भटीकरा निवासी वीरपाल सिंह की पुत्री भारती देवी की शादी करीब दो वर्ष पहले गांव कीरतपुर निवासी श्याम के साथ हुई थी। गुरुवार को घर के कमरे में भारती देवी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। महिला को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.