Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हीरा कॉलोनी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.