Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय विवाहिता की अचानक तबीयत खराब हो गई । हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.