Bulandsehar News: संत स्वामी चिदानंद महाराज की 111वीं जयंती मनाई
बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के पीली कोठी स्थित संत निवास पर संत स्वामी चिदानंद महाराज की 111वीं जयंती की शुरूआत गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान चालीसा के साथ की गई। संचालन मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने किया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वामी चिदानंद महाराज संतों की उत्कृष्ट सेवा, दीन दुखियों की सेवा और शांति प्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। वह निष्काम भाव से दीन दुखियों और कुष्ठ रोगियों की सेवा अपने हाथों से करते थे। वहीं वह वर्ष में एक बार हरिजन सम्मेलन करते और उनके साथ भोजन करते थे। इसके अलावा मंडल के संरक्षक दुष्यंत सिंह ने कहा कि एक दिव्य संत थे। उनके आदर्शों पर चलकर हम जन्म-मरण के बंधन से छूटकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। वह सत्य, प्रेम, दया और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जयभगवान अग्रवाल, सत्यप्रकाश कश्यप, राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.