बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुधवार को जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। बुधवार को गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य...