बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसमी बदलाव और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पूर्व में आशा कार्यकत्रियों की कार्य बहिष्कार/हड़ताल के कारण प्रभावित हुए दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को अब नई गति दी गई है। शासन से दिशा-निर्देशों के तहत यह विशेष अभियान अब आगामी 15 नवंबर तक जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में संचालित किया जाएगा। सीएमओ डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी। इस दौरान तेज बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टीबी जैसे संक्रामक रोगों के संभावित लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जाएगी। चिह्नित किए गए मरीजों को नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजकर जांच व निःशुल्क दव...