Bulandsehar News: श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग पर मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। जैसे ही कथा व्यास बलदेव कृष्ण आचार्य (श्रीधाम वृंदावन) ने श्रीराम जन्म का वर्णन किया, पूरा पडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। पूर्व विधायक बिमला सोलंकी, पुष्पेंद्र भाटी, सुरेश चंद शर्मा, धीरेंद्र प्रधान, राजसिंह प्रधान, विजय भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा व्यास ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.