बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: अनूपशहर। श्रीमद् भागवत कथा में व्यास ने सती चरित्र ने का वर्णन सुनाते हुए कहा कि बिन बुलाए कहीं भी बार-बार जाने से सम्मान समाप्त हो जाता है। शनिवार को नगर के मोहल्ला मदार गेट स्थित शिव शक्ति मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पुरोहित तरुण शर्मा ने वैदिक रीति रिवाज से किया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य विनय भूषण ने माता सती के चरित्र बारे में बताया कि भगवान शिव के प्रति निष्ठा, बिना निमंत्रण मायके जाने और पिता दक्ष के यहां अपमानित होने पर योगाग्नि ने प्राण त्याग दिए थे। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि जहां इष्ट और गुरु का अपमान हो, वहां बिना आमंत्रण नहीं जाना चाहिए। व्यास जी दक्ष के यज्ञ में बिना बुलाए सती का जाने पर अपमान का सामना करना पडा। दक्ष प्रजापति ने एक विशाल यज्ञ किया और सभी ...