Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धाल
बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- Bulandsehar News: अरनिया मंसूरपुर गांव स्थित आंजनेय हनुमान मंदिर बैकुंठ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास सुनील कृष्ण शरण महाराज ने कहा कि अत्याचारी कंस के अंत के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। माता देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। उनके जन्म लेते ही कारागार के द्वार और बंधन खुल गए। इसके बाद वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर यमुना पार करते हुए नंद बाबा के घर पहुंचे और उन्हें वहां छोड़ आए। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबा काशी धर्मपुर, जयकारों से गूंजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.