बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: आगामी 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1600 पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है। वहीं, महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए 28 एंटी रोमियो स्कवॉड तैनात की गई हैं। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जा रहे हैं? दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातेंसुरक्षा व्यवस्था के दिशा-निर्देश जन्माष्टमी पर्व पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले में कुल 36 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। शोभाया...