Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे, कान्हा को लगाया माखन-मिश्री का भोग
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मोहल्ला मुरारी नगर, पहासू रोड, चमन विहार, गुलशन विहार समेत विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। देर रात तक घरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कई स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों ने एकत्र होकर श्री राधा-कृष्ण के भजन गाए और भगवान के जयकारे लगाए। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कान्हा की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Ara News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...भक्ति भाव से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.