बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर के मंदिरों में भव्य सजावट एवं पूजन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। विशेष रूप से किशन तालाब मंदिर पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। किशन तालाब मंदिर पर सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की भव्य झांकी सजाई जाएगी। इस झांकी में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मनोरम चित्रण किया जाएगा, जो भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा। नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी के अवसर पर झांकियों का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और अन्य साज-सज्जा सामग्री से सजाया जा रहा है।मंदिरों यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के उत्सव पर क्यों फोड़ते हैं दही की मटकी, जानें क्या है परंपरा और क...