Bulandsehar News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: श्री कृष्ण-बलदेव शिव मंदिर समिति, केसरीवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के रथयात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की मनोहारी प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के जय श्री जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रथयात्रा का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध बंदरों वाले मंदिर से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा केसरी वाड़ा से सीठो वाली गली, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार और माधोदास बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई चामुंडा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा यह भी पढ़ें- Jamshe...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.